बिचौलिया से दिलायें मुक्ति

14 लेट-2- जनता दरबार में उपस्थिति अधिकारीधनकारा निवासी सीटू महतो ने जनता दरबार में लगायी फरियाद जनता दरबार में 30 मामलों की सुनवाईप्रतिनिधि, लातेहारसमाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. नि:शक्त फूलमनी एवं सुनीता कुमारी (गुलरियाटांड़) ने साइकिल देने एवं चापाकल […]

14 लेट-2- जनता दरबार में उपस्थिति अधिकारीधनकारा निवासी सीटू महतो ने जनता दरबार में लगायी फरियाद जनता दरबार में 30 मामलों की सुनवाईप्रतिनिधि, लातेहारसमाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्या सुनी. नि:शक्त फूलमनी एवं सुनीता कुमारी (गुलरियाटांड़) ने साइकिल देने एवं चापाकल लगाने की मांग की. धनकारा निवासी सीटू महतो ने गांव वालों को बिचौलिया जगदीश प्रसाद से मुक्त कराने की मांग की. सीटू महतो की शिकायत थी कि जगदीश प्रसाद राजस्व कर्मचारी के साथ मिल कर जमीन संबंधी कार्य मनमाने ढंग से करता है. अपर समाहर्ता ने इस संबंध में भूमि सुधार उप समाहर्ता को जांच करने का निर्देश दिया. बालूमाथ के बचरा गांव निवासी विधवा पूनम देवी ने परिवार वालों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया. हेरहंज प्रखंड के आराहारा ग्राम निवासी विमलेश ने शिकायत की कि उसने लैंपस से मशीन लिया था, जिसमें उसे छह हजार रुपये का अनुदान नहीं मिला. बरवाडीह के यमुना प्रसाद ने डीलर (छेंचा पंचायत) नेजाम खान पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु अग्रहरि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव व जन शिकायत केंद्र की अमीना उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >