लातेहार. प्रयास कार्यक्रम के तहत मेन रोड स्थित राजकीय मवि के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो क्यूम, प्रधानाध्यापक नंदगोपाल पांडेय एवं सहायक शिक्षक अमेरिका प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत वैसे बच्चे जो नियमित विद्यालय नहीं आते हैं, उनके अभिभावकों से मुलाकात की गयी. उनसे बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गयी. अभिभावकों को शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. प्रधानाध्यापक श्री पांडेय ने कहा कि वैसे छात्र जो शिक्षण सामग्री एवं पोशाक के अभाव में विद्यालय नहीं आते हैं, उन्हें विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षण सामग्री एवं पोशाक दिया जायेगा.
बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील
लातेहार. प्रयास कार्यक्रम के तहत मेन रोड स्थित राजकीय मवि के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो क्यूम, प्रधानाध्यापक नंदगोपाल पांडेय एवं सहायक शिक्षक अमेरिका प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत वैसे बच्चे जो नियमित विद्यालय नहीं आते हैं, उनके […]
