टेंपो के धक्के से साइकिल सवार घायल

लातेहार. शहर के रेलवे स्टेशन रोड में आश्रम मध्य विद्यालय के पास एक टेंपो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. साइकिल सवार को घुटनों एवं पैर मंे चोट लगी है. जानकारी के अनुसार धनकारा गांव निवासी शकीर साइकिल से मंगलवारीय हाट जा रहा था. इसी दौरान लातेहार की ओर से आ रहे एक टेंपो […]

लातेहार. शहर के रेलवे स्टेशन रोड में आश्रम मध्य विद्यालय के पास एक टेंपो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. साइकिल सवार को घुटनों एवं पैर मंे चोट लगी है. जानकारी के अनुसार धनकारा गांव निवासी शकीर साइकिल से मंगलवारीय हाट जा रहा था. इसी दौरान लातेहार की ओर से आ रहे एक टेंपो ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद शकीर सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसका इलाज कराया. घटना के बाद टेंपो चालक भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >