चंदवा (लातेहार) : राजकीय मध्य विद्यालय बोरसीदाग के पारा शिक्षक उदय चरण भारती पर छेड खानीका मामला दर्ज कराया गया है. पारा शिक्षक पर स्कूल की पारा शिक्षिका से जबरदस्ती करने और थप्पड मारने का आरोप है.
पारा शिक्षिका ने बुधवार की दोपहर इस संबंध में चंदवा थाना में पारा शिक्षक श्री भारती के खिलाफ भादवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कराया है. पारा शिक्षिका ने कहा है कि बुधवार को शिक्षक श्री भारती ने उनका हाथ पकड कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया. हाथ छुडाने पर थप्पड मारा.
पूर्व में भी की थी हरकत
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना की सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक पुरुषोत्तम रामानंद पांडेय व बीइइओ सुनील केसरी को दे दी गयी है. घटना की बाबत जानकारी लेने हेतु शिक्षक श्री भारती से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद मिला. थानेदार मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई करेगी.
जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी उदय चरण भारती ने पारा शिक्षिका के साथ जबरदस्ती की थी. तब बात दबा दी गयी थी. हेडमास्टर व ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक से बांड लिखवा कर उसे माफ कर दिया गया था.
