दो युवक बने नशाखुरानी गिरोह के शिकार

बरवाडीह. डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह रेलखंड पर इन दिनों नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है. गिरोह के लोगों ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया. जानकारी के अनुसार दो युवक दिल्ली से कमा कर डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी से बरवाडीह आ रहे थे. ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के लोगों ने नशा खिला कर उन्हें बेहोश कर दिया. […]

बरवाडीह. डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह रेलखंड पर इन दिनों नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है. गिरोह के लोगों ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया. जानकारी के अनुसार दो युवक दिल्ली से कमा कर डेहरी ऑन सोन सवारी गाड़ी से बरवाडीह आ रहे थे. ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह के लोगों ने नशा खिला कर उन्हें बेहोश कर दिया. उनका सारा सामान व नकदी लेकर चंपत हो गये. दोनों युवक बेहोशी की हालत में ही बरवाडीह पहंुचे. यहां आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार कराया. होश नहीं आने पर उन्हें डालटनगंज रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >