अवश्य1...छह बेंच का गठन किया गया

तसवीर-21 लेट-2- बैठक में उपस्थित पीडीजे एवं अन्य अधिकारी)मेगा लोक अदालत 26 से 30 तकलातेहार. आगामी 26 से 30 अगस्त तक आहूत मेगा लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मेगा लोक अदालत की सफलता के लिए संबंधित […]

तसवीर-21 लेट-2- बैठक में उपस्थित पीडीजे एवं अन्य अधिकारी)मेगा लोक अदालत 26 से 30 तकलातेहार. आगामी 26 से 30 अगस्त तक आहूत मेगा लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मेगा लोक अदालत की सफलता के लिए संबंधित विभागों को कई दिशा-निर्देश जारी किया गया. श्री वैश्य ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को विशेष रुचि लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की. बैठक में मुख्य रूप से सुलहनीय मामलों चाहे विभिन्न अदालतों में विचारधीन हो या मुकदमा दायर होने वाला हो, उसे प्रस्तुत करके निष्पादित कराने का निर्णय लिया गया. लोक अदालत में वादों के निष्पादन के लिए श्री वैश्य की अध्यक्षता में कुछ छह बेंचों का गठन किया गया. पहली बेंच में दीवानी, दावा एवं अपील से संबंधित मामलों में जिला जज (प्रथम) लालजी सिंह कुशवाहा, लोक अभियोजक सुदर्शन मांझी तथा अधिवक्ता सुनील कुमार, दूसरी बेंच में सर्टिफिकेट केस, रेवेन्यू एवं बैंकों के मुकदमों में जिला जज (द्वितीय) राजेश कुमार पांडेय, सहायक लोक अभियोजक ओपी तिवारी तथा बासुदेव पांडेय, तीसरी बेंच में प्री लिटिगेशन, बिजली एवं पीएलए से संबंधित वादों में स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन विनोद कुमार सिंह, एलजेएन शाहदेव तथा अधिवक्ता बिरसा मुंडा, चौथी बेंच में बीएसएनएल एवं अन्य वादों में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार दिनेश, सहायक लोक अभियोजक एके दास एवं अधिवक्ता समशुल कमर खां, पांचवीं बेंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिकुल हसन, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार एवं सविता साहू तथा छठी बेंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कौशिक मिश्रा, अधिवक्ता मो अब्दुल सलाम तथा अरविंद गुप्ता नाम शामिल हैं. बैठक में मुख्य रूप से पीएलए के चेयरमैन वीपी सिंह, सदस्या वीणा सिन्हा, सदस्य एलजेएन शाहदेव, एसीएफ मदनजीत सिंह, अंचलाधिकारी लातेहार सह मनिका ललन कुमार, अंचलाधिकारी महुआडांड़ संदीप अनुराग, कार्यपालक अभियंता (विद्युत) केएन ओहदार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद, सचिव प्रदीप कुमार पांडेय, बीमा कंपनी के अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय, युद्धिष्ठिर गिरि, सबिता साहू, अधिवक्ता संजय कुमार, सुनील कुमार, मुख्य शाखा प्रबधंक एसबीआइ बी पाठक, सीआइ लातेहार योगेश्वर सिंह, मनिका विजय उरांव आदि शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के सचिव सह एसीजेएम मो तौफिकुल हसन ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >