प्रतिनिधि, बारियातू (लातेहार). चावल दिवस पर जिला प्रशासन की गठित टीम ने गुरुवार को प्रखंड की छह पंचायत की जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया. टीम में बीडीओ आफताब आलम और अंचल निरीक्षक सुनील कुमार माली शामिल थे. बीडीओ आफताब आलम ने अमरवाडीह पंचायत के जविप्र डीलर विनोद प्रसाद (चेडरा), महेंद्र गंझू (अमरवाडीह), मो क्यूमुद्दीन (बरवाडीह), टुनू सिंह (बानालात), निरंजन दल स्वयं सहायता समूह (रहेया), टोंटी पंचायत के अमरुद दल स्वयं सहायता समूह (हेसला), कैलाश ठाकुर (टोंटी), हेवंती देवी (उपर कुरहा) और गोनिया पंचायत के मोती राणा, परिवा उराइन(गोनिया) स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही. उधर अंचल निरीक्षक सुनील कुमार माली ने बारियातू पंचायत के जविप्र डीलर विरेंद्र प्रसाद , उदय प्रसाद (बारियातू), देवनंदन प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, उमेश प्रसाद (गाड़ी), शिबला पंचायत की सुनीता देवी (चपरी), गौतम सिंह, संजय सिंह (भांट चतरा), हरियाली दल स्वयं सहायता समूह (बेसरा) तथा बालूभांग पंचायत के जविप्र डीलर बजरंगी प्रसाद, सुनीता देवी (बालूभांग) और विकास दल स्वयं सहायता समूह (हेरनहोपा) में दुकानों का औचक निरीक्षण किया. मौके पर सीआइ श्री माली ने कार्डधारियों से पूछताछ की. चावल दिवस पर बड़ी संख्या में लोग दुकान पर जुटे थे. जांच से डीलरों में हड़कंप मचा है.
पीडीएस दुकानों का निरीक्षण
प्रतिनिधि, बारियातू (लातेहार). चावल दिवस पर जिला प्रशासन की गठित टीम ने गुरुवार को प्रखंड की छह पंचायत की जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया. टीम में बीडीओ आफताब आलम और अंचल निरीक्षक सुनील कुमार माली शामिल थे. बीडीओ आफताब आलम ने अमरवाडीह पंचायत के जविप्र डीलर विनोद प्रसाद (चेडरा), महेंद्र गंझू (अमरवाडीह), मो क्यूमुद्दीन […]
