रेलवे लाइन पर पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, पथ की बदहाली पर उबाल21 चांद 1 : जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, चंदवा. टोरी-चांपी-लोहरदगा रेलवे लाइन पर पुलिया निर्माण में अनियमितता समेत पांच सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों व श्रमिकों ने लुकुइया-बोदा ग्रामीण पथ को जाम किया. इससे मे. मल्होत्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कई वाहन घंटों खड़े रहे. कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि जाम स्थल नहीं पहुंचा. ग्रामीण दीपक कुमार, विकास कुमार, गोस्सनर तोपनो, अशोक उरांव, महेंद्र गंझू, नरेश यादव, राजेंद्र लोहरा, नेजाम अंसारी, बाल गोविंद गंझू, मनोज गंझू, विजेंद्र प्रजापति, शमशेर अंसारी समेत दर्जनों लोग वाहनों को रोक कर खड़े थे. मे. मल्होत्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी पर इस पथ में क्षमता से अधिक परिवहन करने के कारण पक्की सड़क की बदहाली, स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने, न्यूनतम मजदूरी का मजाक उड़ाने, स्कूली बच्चों से काम लेने और बाल मजदूरी का आरोप ग्रामीणों व श्रमिकों ने लगाया है. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी डॉ माइकल राज एस, श्रम आयुक्त पलामू व रेल अधिकारी से मामले की जांच करने का अनुरोध किया गया है. सुबह नौ बजे से खबर लिखे जाने तक उक्त पथ पर जाम लगा था. आरोपों की बाबत पूछे जाने पर साइट इंचार्ज का मोबाइल बंद मिला. नतीजतन उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. ज्ञात हो कि उक्त पथ इतना खराब हो गया है कि पैदल चलना मुहाल है.
ओके... ग्रामीणों ने लुकूइया-बोदा पथ जाम किया
रेलवे लाइन पर पुलिया निर्माण में अनियमितता का आरोप, पथ की बदहाली पर उबाल21 चांद 1 : जाम करते ग्रामीण प्रतिनिधि, चंदवा. टोरी-चांपी-लोहरदगा रेलवे लाइन पर पुलिया निर्माण में अनियमितता समेत पांच सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों व श्रमिकों ने लुकुइया-बोदा ग्रामीण पथ को जाम किया. इससे मे. मल्होत्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कई […]
