झारखंड के लातेहार में ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, ट्रैक्टर पर गिरा

रांची : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला लातेहार में एक ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया. बिजली का तार ट्रैक्टर पर आ गिरा. घटना शहर के मुख्य पथ के मेन रोड़ के पास हुई. इसे भी पढ़ें : थोड़ी देर में दुमका एयरपोर्ट मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

रांची : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला लातेहार में एक ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया. बिजली का तार ट्रैक्टर पर आ गिरा. घटना शहर के मुख्य पथ के मेन रोड़ के पास हुई.

इसे भी पढ़ें : थोड़ी देर में दुमका एयरपोर्ट मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रविवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक्टर पर गिर गया. हालांकि, चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ. बताया जाता है कि पोल में पहले से दरार थी. रविवार को यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले AJSU पार्टी की महिला उम्मीदवार डॉ स्टेफी टेरेसा मुर्मू के साथ पीए ने की मारपीट, VIDEO

दुर्घटना में चालक को किसी तरह की चोट नहीं आयी. पोल को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर वहां से फरार हो गया. पोल टूटने की वजह से शहर में विद्युत आपूर्ति बादित हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >