फसल बीमा के लिए प्रति फार्म लिये जा रहा हैं 100 रुपये

लातेहार : सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है. पूर्व में 31 जुलाई तक बीमा करने का निर्देश सरकार ने जारी किया था. समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि बढ़ायी गयी है. लातेहार लैंपस में सहकारिता विभाग द्वारा […]

लातेहार : सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ा दी है. पूर्व में 31 जुलाई तक बीमा करने का निर्देश सरकार ने जारी किया था. समय पर बारिश नहीं होने से किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की तिथि बढ़ायी गयी है. लातेहार लैंपस में सहकारिता विभाग द्वारा अधिकृत मुरली प्रसाद द्वारा आवेदन फॉर्म जमा करने आ रहे किसानों से प्रति फॉर्म ₹100 की वसूली की जा रही है.

इचाक पंचायत के किसान लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव ने बताया कि लातेहार लैंपस में धान व मकई के फसल बीमा कराने के लिए आवेदन फार्म लेकर आया, तो यहां कहा कि प्रति फार्म 200 रुपये लगेगा. किसी तरह प्रति फार्म 100 रुपये देकर आवेदन फार्म जमा कराया. इस संबंध में पूछे जाने पर मुरली प्रसाद ने बताया कि कि आवेदन फार्म जमा कराने में काफी खर्च है.

बीमा कंपनी को आवेदन फार्म देना है और उसकी फोटो काॅपी करा कर रखनी है, जिसमें आनेवाले खर्च के लिए प्रति फार्म 100 रुपये लिया जा रहा है. इधर, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो ने बताया कि सरकार का निर्देश है कि ₹एक टोकन मनी लेकर किसानों का बीमा करना है. बीमा कराने के नाम पर किसी प्रकार की राशि किसानों से नहीं लेनी है. एक रुपये से अधिक राशि लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >