ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, बचा

चंदवा : मंगलवार की रात एनएच 99 स्थित टोरी लेबल क्रॉसिंग के समीप स्कूटी सवार श्याम कुमार (हरैया-कामता) को एक बारह चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में स्कूटी सवार बाल-बाल बच गये. उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. श्याम को भी हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, स्कूटी […]

चंदवा : मंगलवार की रात एनएच 99 स्थित टोरी लेबल क्रॉसिंग के समीप स्कूटी सवार श्याम कुमार (हरैया-कामता) को एक बारह चक्का ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया.

इस घटना में स्कूटी सवार बाल-बाल बच गये. उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. श्याम को भी हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार, स्कूटी (जेएच01सीए-9518) पर सवार हो श्याम अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में टोरी लेबल क्रॉसिंग पार करते ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक (जेएच01एपी-3793) ने उसे अपने चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों की मदद से प्राइवेट नर्सिंग होम में घायल का उपचार कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >