कोडरमा: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला कमेटी सदस्य, सीटू के जिला उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र तुरी की स्मृति में रविवार को सहाना गार्डन में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा की अध्यक्षता माकपा जिला सचिव असीम सरकार ने की.
कार्यक्रम की शुरुआत महेंद्र तुरी के पुत्र मंटू तुरी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की, जिसके बाद लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र तुरी ने जीवनभर मजदूरों, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा वे सच्चे कम्युनिस्ट और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे.
मौके पर रामधन यादव, साजिद हुसैन, सबिता देवी, संजय पासवान, प्रकाश रजक, रामलखन सिंह, मनोज रजक, प्रेम पांडेय, चरणजीत सिंह, महेश भारती, नागेश्वर दास, धीरज यादव, मीरा देवी, सोनिया देवी, प्रेम प्रकाश, शैलेंद्र तिवारी, दिनेश रविदास, विजय पासवान, अर्जुन यादव, ग्यासुद्दीन अंसारी, भीखारी तुरी, संध्या पांडेय, प्रकाश चंद्र राय, इंद्रमणी साहू, रंजीत राम, अभिजीत कुमार, सियाराम, रामरतन अवध्या, परमेश्वर यादव, मुकेश कुमार यादव, शंभु कुमार, असगर अंसारी, रामचंद्र राम, शंभु पासवान, नागेश्वर दास, महेश यादव, भोला तुरी, जगदीश तुरी आदि मौजूद थे.
