जयनगर में बदली पुलिस की कमान, सौरभ कुमार शर्मा ने संभाला थाना; अपराध रोकना पहली प्राथमिकता

जयनगर के नए थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।

जयनगर: कोडरमा के जयनगर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने 20वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना के सभी पदाधिकारियों और जवानों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया.

आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा

थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. थाना में अपनी समस्या लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने आम लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की. कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार, नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता

थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है. आगामी त्योहारों को देखते हुए महत्वपूर्ण अवसरों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को कानून-व्यवस्था को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया.

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

सौरभ कुमार शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की. वहीं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस को सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >