कोडरमा में पेंशनर्स समाज भवन के जीर्णोद्धार और पीसीसी पथ का उद्घाटन

कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने पेंशनर्स समाज भवन के जीर्णोद्धार और पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। उन्होंने पेंशनर्स को समाज का मार्गदर्शक बताया।

कोडरमा: झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा में मंगलवार को उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव मौजूद थीं. इस दौरान उन्होंने विधायक मद से पेंशनर्स समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार और वहां बने पीसीसी पथ का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने की. मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला पेंशनर समाज झारखंड राज्य में अच्छी भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि पेंशनर्स न केवल अभिभावक हैं बल्कि ये समाज को दिशा दिखाते हैं. पेंशनर समाज एवं पेंशनर्स की जो भी समस्यायें आयेंगी उनका समाधान वे तत्परता से करेंगी और निदान के लिए पूरा योगदान देंगी.

वहीं पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने कहा कि पेंशन भोगी सदा स्वस्थ रहते हुए परस्पर सहयोग की भावना रखें. कार्यक्रम में महेश्वर पाण्डेय, महेश्वरी प्रसाद यादव, देवराज सिंह, रामनरेश चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, नगीना पासवान आदि ने अपने विचार रखे.

सचिव नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन जबकि मंच संचालन राजकुमार सिंह ने किया. मौके पर डॉ एनके मोदी, पूर्व प्रधानाध्यापक नारायण मोदी, किशोरी प्रसाद यादव, सुभाष शर्मा, मथुरा प्रसाद चौधरी, गौरी शंकर सिंह, चंद्रिका प्रसाद, कुंज बिहारी त्रिवेदी, भागवत लाल दीन, यदुनंदन प्रसाद, द्वारिका प्रसाद सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >