राशि लेकर आवास नहीं बनाने वालों को नोटिस

10 दिन के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश

: 10 दिन के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश मरकच्चो. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के तीन दर्जन से अधिक लाभुकों को बीडीओ हुलास महतो ने नोटिस किया है. डीडीसी ऋतुराज ने एक दिन पूर्व प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास का निरीक्षण किया. इसके बाद नोटिस लाभुकों को दिया गया है. ये वैसे लाभुक हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास की राशि मिले दो माह से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन उक्त लाभुकों द्वारा आवास का कार्य शुरू नहीं कराया गया है. जिन लाभुकों को नोटिस किया गया है, उनमें नावाडीह पंचायत की सविया देवी, सरस्वती देवी, राखी मुर्मू, जामू पंचायत की कविता देवी, सविता देवी समेत अन्य पंचायतों के 42 से भी अधिक लाभुकों के नाम शामिल हैं. बीडीओ हुलास महतो ने बताया कि 10 दिन के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू करने की हिदायत दी गयी है. यदि लाभुक तय समय में कार्य शुरू नहीं करते हैं व अकारण सरकारी राशि अपने पास रखते हैं, तो वैसे लाभुकों से राशि की रिकवरी करते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >