कोडरमा: अब गांव में ही मिलेगा हार्डवेयर का सामान, खड़ियाडीह में नीलम हार्डवेयर का उद्घाटन

जयनगर के खरियाेडीह में नीलम हार्डवेयर का उद्घाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने किया। अब स्थानीय लोगों को उचित दाम पर हार्डवेयर का सामान आसानी से उपलब्ध होगा।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड अंतर्गत खड़ियाडीह ग्राम पंचायत में राज नारायण पंडित के नये हार्डवेयर प्रतिष्ठान नीलम हार्डवेयर का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नये प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी. अब हार्डवेयर से जुड़ी आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों को दूर के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर दुकान उपलब्ध होने से लोगों को उचित कीमत पर आवश्यक सामान मिल सकेगा. साथ ही दूर से सामान लाने में होने वाले परिवहन खर्च की भी बचत होगी. लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार कम समय में सामान उपलब्ध हो सकेगा. उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और प्रतिष्ठान से जुड़े लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बड़े आपस में भिड़े; महिला समेत तीन घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >