कोडरमा: नगर पर्षद क्षेत्र के गूमो वार्ड नंबर 20 निवासी सत्येंद्र सिंह ने उपायुक्त कोडरमा को एक आवेदन देकर चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खाता नंबर 10 एवं 39 में आपति के बावजूद ऑनलाइन दर्ज किए जाने और दाखिल खारिज को निरस्त किए जाने की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि उक्त् जमीन मोहन सिंह के नाम से खातियान में दर्ज है, जिसे लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है. उन्होंने इसे लेकर पूर्व सीओ चंदवारा के आपति दर्ज करते हुए आवदेन दिया था.
आपति के बावजूद उक्त जमीन को रजिस्टर टू में ऑनलाइन दर्ज करने के बाद भूमाफियाओं द्वारा खरीद बिक्री शुरू कर दी गयी है. श्री सिंह ने मांग किया है कि मामले की जांच कराकर ऑनलाइन एवं दाखिल खारिज को निरस्त किया जाय.
