कांवरियों के बीच पहुंचा विधिक सहायता केंद्र, कानून से लेकर लोक अदालत तक की दी जानकारी

कोडरमा के ध्वजाधारी आश्रम में कांवड़ यात्रा मेले के दौरान विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया. इस केंद्र का उद्देश्य कांवड़ियों को कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी देना था. साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत और अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक किया गया.

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ध्वजाधारी आश्रम कोडरमा में कांवर पदयात्रा के दौरान लगने वाले मेले में विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया. केंद्र के माध्यम से कांवरियों को कानूनी सहायता और विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी गयी.

प्राधिकार की ओर से मेले में पहुंचे कांवरियों के बीच पर्चे भी वितरित किये गये. इसके माध्यम से लोगों को 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत और प्राधिकार की ओर से आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया.

बताया गया कि हर वर्ष कोडरमा स्थित ध्वजाधारी आश्रम में झुमरी तिलैया के झरनाकुंड से जल लेकर हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए पहुंचते हैं और यहां भगवान शिव का जलार्पण करते हैं. इसी दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विधिक सहायता केंद्र स्थापित किया गया.

मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, पीएलवी रविंद्र कुमार यादव, कंचन कपूर, पांडेय शेखर प्रसाद, प्रीति आर्या आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

शुभम राय झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ झारखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं पर खबरें लिखने में रुचि रखते हैं. तथ्यों की पड़ताल और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को सरल और प्रभावी तरीके से सामने रखना उनकी पत्रकारिता की प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >