सतगावां में आग से घर खाक, पीड़ित परिवार पर संकट

सतगावां के राउतडीह गांव में घर में लगी भीषण आग से अनाज और जरूरी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

कोडरमा: राउतडीह गांव में रविवार देर रात एक मकान में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन और दैनिक जीवन-यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

पीड़ित मथुरा प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार शाम परिवार के सदस्यों ने गोयठे (उपले) की आग पर भोजन बनाया था। भोजन करने के बाद सभी लोग सो गये। इसी दौरान चूल्हे में आग धीरे-धीरे सुलगती रही और देर रात उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

जब तक परिवार के लोगों की नींद खुली, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से घर में रखा गेहूं, चावल, दाल सहित अन्य खाद्यान्न पूरी तरह जल गया। इसके अलावा कपड़े, बर्तन और मवेशियों का चारा भी आग में नष्ट हो गया।

आगजनी के कारण परिवार के पास अब भोजन बनाने के लिए भी अनाज नहीं बचा है। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >