पीड़ित परिवार से मिला झामुुमो का प्रतिनिधिमंडल

हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

::::: अनीश सिंह हत्याकांड :::: मरकच्चो. प्रेमनगर में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में 26 वर्षीय अनीश सिंह की मौत के मामले को लेकर सोमवार को झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा. केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. परिजनों ने बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस पर संजय पांडेय ने पुलिस अधीक्षक कोडरमा और मरकच्चो थाना प्रभारी से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे मृतक के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे. गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में झामुमो सड़क जाम और आंदोलन करने को बाध्य होगा. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी, जिला संगठन सचिव संजय साजन, जिला उपाध्यक्ष मो खलील, प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >