जयनगर: डीवीसी केटीपीएस द्वारा सीएसआर के तहत बिरसोडीह पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें मुख्य रूप से मुखिया बीरेंद्र यादव मौजूद थे. शिविर के दौरान स्थानीय समुदाय के बीच स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाया गया.
इस दौरान कई लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाएं दी गयीं. कार्यक्रम का समन्वय स्वास्थ्य विभाग की डीजीएम डॉ संग मित्रा नंदी ने किया. मरीजों की जांच डॉ महतो, शिल्पी हलधर व केटीपीएस स्वास्थ्य टीम ने की. मौके पर प्रबंधक एचआर कौशिक राय समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: शिव मंदिर में चबूतरा बनते ही ग्रामीणों के चेहरे खिले, धार्मिक कार्यक्रमों में होगी सहूलियत
