कोडरमा: कोडरमा बाजार प्रखंड के लरियाडीह स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई. विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक पंकज सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी.
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने परेड कर दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान राष्ट्रभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
