कोडरमा: कोडरमा के जयनगर : प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिली. जहां छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान छात्रों ने उनकी रक्षा व सुरक्षा करने का संकल्प लिया. इस दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी कांको की निदेशिका सीमा सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह भाई बहनों के असीम प्रेम का त्योहार है.
मौके पर प्राचार्य अमित कुमार सिंह, सचिव शंकर सिंह, शिक्षिका गीता सिंह, संजु सिंह, मीता वर्मा, वीणा मिश्रा, रूपेश वर्मा, रौनक, सौरव सिंह, रोहित कुमार, तनीषा कुमारी, सुनीता सिंह, पूर्णिमा, काजल, खुशबू आदि मौजूद थे. इधर, बचपन पब्लिक स्कूल चुटियारो में भी रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया. यहां निदेशक बहादुर कुमार ने बच्चों को रक्षा बंधन की बधाई दी तथा उसके महत्व से अवगत कराया. मौके पर प्राचार्या श्वाती रंजन, अरविंद कुमार, अनु वर्मा, नंदनी कुमारी, सान्या प्रवीण, अनु कुमारी, बुलबुल कुमारी, सोनाली कुमारी आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: उम्र की सीमा टूटी, हर दिल में दिखा भाई-बहन का प्यार... जयनगर में ऐसे मना रक्षाबंधन
