शिक्षा हमें काबिल इंसान बना सकती है : महादेव

इंडियन पब्लिक स्कूल में पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

इंडियन पब्लिक स्कूल में पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम जयनगर. इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी में समारोह आयोजित कर ओलिंपियाड परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशिका सीमा सिंह ने की. संचालन सचिव शंकर सिंह तथा शिक्षक मयंक सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि सफल विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं. यह सफलता की पहली सीढ़ी है, निरंतर प्रयासरत रहें, आगे भी सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है, बल्कि शिक्षा ही हमें अच्छा इंसान बनाती है. विशिष्ट अतिथि मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया कांको श्यामदेव यादव ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समाजसेवी पुरुषोत्तम यादव ने बच्चों की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी. कार्यक्रम को सुरेंद्र प्रसाद यादव, पारस राणा आदि ने भी संबोधित किया. अतिथियों ने ओलिंपियाड के सफल विद्यार्थी शिवा परवीन, नजीहत परवीन, राहुल कुमार, प्रिया कुमारी, अनुराग कुमार यादव, नाजनीन परवीन, देव कुमार, इरशाद अंसारी, संकेत कुमार राणा, विवेक साव, अलख निरंजन, आदित्य यादव को गणित ओलंपियाड में सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया. वहीं सांइस ओलिंपियाड में अलका कुमारी, रंजन कुमार, नीलम कुमारी, प्रिया रानी, नंदनी कुमारी, नितेश यादव आदि को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने विद्यालय की निदेशिका सीमा सिंह को विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया. मौके पर शिवरतन यादव, मो. सेखावत, प्रियंका देवी, पूनम देवी, गुडिया देवी, लीलावती देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >