केडीसीए चुनाव को लेकर क्रिकेट क्लबों की बैठक, पारदर्शी प्रक्रिया की उठी मांग

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव से पहले संबद्ध क्लबों ने निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची और बायलॉज की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।

केडीसीए चुनाव को लेकर क्रिकेट क्लबों की बैठक, पारदर्शी प्रक्रिया की उठी मांग

कोडरमा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) के संभावित चुनाव की सूचना के बाद जिले के संबद्ध क्रिकेट क्लबों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केडीसीए सचिव को पत्र भेजकर मतदाता सूची और एसोसिएशन के बायलॉज की प्रति जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया जायेगा. क्लब प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली है. ऐसे में सभी संबद्ध क्लबों और योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची व बायलॉज उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे चुनाव के नियम, पात्रता और प्रक्रिया से पूरी तरह अवगत हो सकें.

प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया स्पष्ट और नियमों के अनुरूप होगी, तभी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकेगा. बैठक में कई क्रिकेट क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

मौके पर स्पोर्टिंग यूनियन, विनीत स्पोर्ट्स गार्डन, वाइडीसी इंदरवा, कोडरमा स्पोर्टिंग, असनाबाद स्पोर्टिंग, बिशुनपुर क्रिकेट क्लब, स्टार क्रिकेट क्लब, यूनीक क्रिकेट क्लब, टीम यूनाइटेड और तिलैया स्पोर्टिंग क्लब समेत अन्य क्लबों के पदाधिकारी मौजूद थे.

गौरतलब है कि वर्षों से लंबित केडीसीए चुनाव को लेकर करीब दो माह पूर्व जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने कोडरमा पहुंचकर क्लब प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. उन्होंने जल्द चुनाव कराने का आश्वासन दिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >