कोडरमा: जब बच्चों ने डीसी समेत अधिकारियों को बांधी राखी, बाल सुरक्षा को लेकर दिया ये खास संदेश

कोडरमा में सुरक्षित बाल ग्राम कार्यक्रम के तहत बच्चों ने अधिकारियों को राखी बांधकर बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ सुरक्षा का संकल्प लिया।

कोडरमा: सुरक्षित बाल ग्राम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रक्षा बंधन व सुरक्षा का बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलेंट्री एक्शन द्वारा संचालित सुरक्षित बाल ग्रामों के बाल नेताओं ने प्रशासनिक, न्यायिक, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी.

बच्चों ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुर्व्यापार, हिंसा एवं बाल यौन शोषण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार जताया. बच्चों ने सबसे पहले उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात की. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों द्वारा दिया गया यह संदेश सराहनीय है.

बाल विवाह, बाल श्रम, बाल दुर्व्यापार एवं बाल यौन शोषण जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है. प्रत्येक बच्चे की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके बाद बच्चों ने विधायक डॉ. नीरा यादव, उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार को राखी बांधी.

बच्चों ने डोमचांच के बीडीओ, मरकच्चो के सीओ तथा कोडरमा, सतगावां व मरकच्चो थाना प्रभारियों से भी मुलाकात की. बच्चों ने बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में लगातार सक्रियता बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: न इलाज का खर्च, न जांच की चिंता... डीवीसी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिली मुफ्त सुविधा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >