8 अगस्त को CO सुनेंगे सभी की फरियाद, आम लोग रख सकेंगे अपनी समस्याएं

जयनगर में आठ अगस्त को अंचलाधिकारी सारांश जैन के साथ भाकपा की वार्ता होगी। आम नागरिक अपनी भूमि और प्रमाण पत्र संबंधी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंच सकते हैं।

जयनगर: भाकपा अंचल परिषद की ओर से अंचलाधिकारी सारांश जैन के साथ आठ अगस्त को दोपहर तीन बजे अंचल कार्यालय में वार्ता होगी. पार्टी नेताओं ने बताया कि अंचल कार्यालय से संबंधित किसी भी कार्य के लिए मजदूर, किसान, छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं व आम नागरिक इसमें शामिल हो सकते हैं.

दाखिल-खारिज, लगान रसीद, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, भूमि विवाद तथा अन्य लंबित मामलों से संबंधित लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी समस्या अंचलाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >