कोडरमा शिक्षा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में CCTV कैमरे का बदला एंगल, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

ठाकुरगंज प्रखंड शिक्षा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगे CCTV कैमरे का एंगल ऊपर होने से सुरक्षा पर सवाल, फाइलों की निगरानी को लेकर मची हड़कंप.

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट कोडरमा: प्रखंड शिक्षा कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी CCTV व्यवस्था अब खुद सवालों के घेरे में है . जिस कैमरे की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों और रिकॉर्ड रूम की हर गतिविधि पर नजर रखने की थी . उसका एंगल अब ऊपर की ओर कर दिया गया है . इससे आशंका जताई जा रही है कि कमरे के निचले हिस्से में रखी फाइलों और वहां होने वाली गतिविधियों की प्रभावी रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही होगी .

रिकॉर्ड रूम में शिक्षा विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें और सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रखे गए हैं . ऐसे संवेदनशील स्थान पर कैमरे का ऊपर की ओर मुड़ा होना कई सवाल खड़े कर रहा है . यदि कैमरा छत की ओर देख रहा है . तो फिर रिकॉर्ड रूम में आने-जाने वालों . फाइलों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर निगरानी कैसे हो रही है?

तस्वीरें सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है . लोगों का कहना है कि यदि कैमरे का एंगल जानबूझकर बदला गया है . तो इसके पीछे की वजह सामने आनी चाहिए . CCTV कैमरे का मूल उद्देश्य ही रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा और हर गतिविधि का साक्ष्य सुरक्षित रखना होता है . ऐसे में कैमरे का उपयोगी दृश्य क्षेत्र से हट जाना पूरी निगरानी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

अब सवाल यह भी उठ रहा है कि कैमरे का एंगल कब बदला गया . किसके निर्देश पर बदला गया और क्या इसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों को है? यदि कैमरे का एंगल जानबूझकर इस प्रकार किया गया है कि नीचे की गतिविधियां रिकॉर्ड न हों . तो यह गंभीर जांच का विषय बन सकता है .

स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने . CCTV की रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या छेड़छाड़ सामने आती है . तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >