ब्रहााकुमारी संस्थान ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के आवास पर पहुंच रक्षाबंधन मनाया.

कोडरमा बाजार. ब्रह्माकुमारी संस्थान सहाना रोड कोडरमा शाखा के तत्वाधान में ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के आवास पर पहुंच रक्षाबंधन मनाया. पुलिस अधीक्षक समेत पूरे परिवार की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध शुभकामनाएं दी. ब्रह्मकुमारी बहनों ने डॉ आइसी दास, डॉ ऑर विश्वास, डॉ पवन कुमार, समाजसेवी उमेश वर्मा, रमेश वर्मा, गीता दास, अंजू विश्वास, सम्राट विश्वास को भी रक्षा सूत्र बांधे. एसपी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यों की सराहना की. अनीता दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य की जानकारी दी. मौके पर अनीता दीदी, आरती बहन, संजय भाई, बेदामी माता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >