डेंगू-मलेरिया रोकथाम को झुमरीतिलैया में स्वच्छता अभियान तेज
झुमरीतिलैया: बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है।
अध्यक्ष रमेश हर्षधर के निर्देश पर महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक, झंडा चौक समेत विभिन्न वार्डों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और जलजमाव नहीं होने देने की अपील की।
इधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम ने झंडा चौक का निरीक्षण कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जाय
