कोडरमा: साथ निकले साले-बहनोई, किसे पता था सफर बन जाएगा आखिरी; हादसे में एक की मौत

सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के ढाब के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय सनोज कुमार दास की मौत हो गयी, जबकि उनका रिश्तेदार हीरा लाल दास घायल हो गया. मृतक की पहचान पचरुखी गांव निवासी सनोज कुमार दास, पिता अर्जुन दास के रूप में हुई है. वहीं घायल हीरा लाल दास, पिता कृष्णा दास, शिवपुर गांव निवासी हैं. दोनों रिश्ते में साला-बहनोई बताये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, सनोज कुमार दास और हीरा लाल दास मोटरसाइकिल से शिवपुर से पचरुखी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ढाब के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना गश्ती पर निकले पुलिस उपनिरीक्षक श्रवण राम को मिली. सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया.

अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेश राम ने जांच के बाद सनोज कुमार दास को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल हीरा लाल दास का इलाज किया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रांची: लिव-इन रिश्ते में तनाव के बीच युवक ने दी जान, मोबाइल वीडियो की बात से पुलिस जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >