कोडरमा: अब परीक्षा में नहीं होगी प्रश्नपत्र की किल्लत, JCERT ने मांगा कक्षा 1 से 12 तक छात्रों का सही आंकड़ा

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों और उत्तरपुस्तिकाओं की कमी नहीं होगी। जेसीईआरटी ने निर्देश जारी किए हैं।

झुमरीतिलैया: सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका की संख्या में कमी नहीं आएगी. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है. जेसीईआरटी ने जारी आदेश में कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा एक से 12वीं तक की आगामी परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रश्नपत्रों, उत्तरपुस्तिकाओं, प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिकाओं एवं रिपोर्ट कार्ड का मुद्रण तथा ससमय वितरण किया जाना है.

सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कक्षावार व विषयवार सही संख्या मांगी गई है. ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की संख्या से संबंधित आवश्यक ब्योरा की इंट्री करने को कहा गया है. निर्धारित तिथि तक ब्योरा इंट्री (प्रवेश) नहीं करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. जेसीईआरटी ने कहा कि नामांकन/उपस्थित पंजी से मिलान कर लें. ताकि परीक्षा सामग्री की आवश्यकता के निर्धारण में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहे.

यदि लापरवाही के करण किसी विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं की प्रश्नपत्र या परीक्षा सामग्री की कमी उत्पन्न होती है तो संपूर्ण जिम्मेवारी विद्यालय प्रधानाध्यापक तथा संबंधित डीईओ, डीएसई की होगी. जेसीईआरटी ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा त्रुटिपूर्ण आंकड़ों की इंट्री को गंभीरता से लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: पढ़ाई, एमडीएम और अब कुत्तों की निगरानी! स्कूलों में शिक्षकों पर बढ़ी एक और जिम्मेदारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >