कोडरमा बाजार : जेजे काॅलेज के स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बुधवार को जम कर हंगामा किया़ इस दौरान काॅलेज के घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया़ देर शाम विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर रांची- पटना रोड को जाम कर दिया़ विद्यार्थियों ने टायर जला कर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया़ आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि 20 अप्रैल से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा है परंतु अभी तक हमलोगों को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया है़
काॅलेज प्रशासन कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा है,बिना प्रवेश पत्र के हम लोग परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है़ं इधर सड़क जाम में कोडरमा विधायक और राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव भी फंस गयी़ं मंत्री ने विद्यार्थियों से पूरी जानकारी लेने के बाद प्रिंसिपल को कड़ी फटकार लगाते हुए विनोबा भावे विश्व विद्यालय के पदाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए अविलंब प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने या फिर प्रोविजनल प्रवेश पत्र उपलब्ध कराते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा़ मंत्री के आश्वासन पर आक्रोशित विद्यार्थी शांत हुए़
बताया जाता है स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आधे अधूरे विद्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन किया गया था़ रजिस्ट्रेशन में लापरवाही के कारण कई विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र नहीं आया था,विद्यार्थियों द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर काॅलेज प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया जिसके कारण विद्यार्थी आक्रोशित हो गये़ सूचना पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार भी पहुँचे़
