सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश
कोडरमा. रामनवमी पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज व एसपी अनुदीप सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. इसमें रामनवमी पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. डीसी ने कहा सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें. किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. डीसी ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया. बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे जुलूस से पूर्व मार्ग का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करें. जुलूस सहित विभिन्न स्थानों पर वीडियोग्राफी सुनिश्चित करायें. एसपी ने सभी थानों को पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि के साथ तैयार रखने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके.रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने दिया दिशा-निर्देश
डीसी ने कहा सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें.

रामनवमी को लेकर डीसी-एसपी ने दिया दिशा-निर्देश