प्रेरणा आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

विद्यालय के निदेशक उमेश कुमार दास ने बताया कि यहां एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, पारा मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी.

जयनगर. गोहाल कुरूमडीहा देवी मंडप के समीप प्रेरणा आवासीय विद्यालय का उद्घाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने किया. विद्यालय के निदेशक उमेश कुमार दास ने बताया कि यहां एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, पारा मेडिकल पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी. मौके पर मुखिया राजेंद्र यादव, उप मुखिया शिवशंकर यादव, पंसस धनेश्वर राणा, समाजसेवी राजकुमार पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारिका दास, प्रेमचंद दास, प्रदीप यादव, वीरेंद्र दास, राज नारायण पंडित, अनिल सिन्हा, अखिलेश चंद्र यादव आदि मौजूद थे. संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया.

बेतहाशा बालू उत्खनन से पर्यावरण काे हो रहा नुकसान

जयनगर. प्रखंड के तमाय पंचायत अंतर्गत बराकर नदी के तमाय व धरेयडीह घाट से बेतहाशा बालू उत्खनन से पर्यावरण का दोहन हो रहा है. लगातार दर्जनों ट्रैक्टर से बालू उठाव के कारण जहां एक ओर इलाके का जलस्तर नीचे जा रहा है, वहीं नदी के किनारे के खेतों की उत्पादन क्षमता क्षीण होती जा रही है और नदी का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है. इस संबंध में तमाय के पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया है. कहा है कि इस घाट से दिन-रात अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. जिससे पर्यावरण का दोहन हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >