घाटी में टकराये ट्रक, सड़क पर बिखरी दाल लूट ले गये लोग

मेघातरी काली मंडा के पास खाली ट्रक व दाल लोड ट्रक में टक्कर

हादसा. मेघातरी काली मंडा के पास खाली ट्रक व दाल लोड ट्रक में टक्कर : दाल लोड ट्रक का चालक व उपचालक घायल, सदर में किया गया इलाज कोडरमा. रांची-पटना रोड स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी काली मंडा के पास बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घटना के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट गये. दुर्घटना में दाल लोड ट्रक का चालक मुकेश कुमार और उप चालक राहुल कुमार निवासी छपरा बिहार घायल हो गये, जबकि खाली ट्रक के चालक को मामूली चोट आयी. जानकारी के अनुसार, दाल लोड ट्रक कोलकाता से बिहार की ओर जा रहा था, जबकि खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था. इसी दौरान मेघातरी काली मंडा के पास दोनों ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में घायल ट्रक चालक व उप चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, स्थानीय कुछ लोग सड़क पर बिखरी दाल को लूटने में लग गये. ट्रक में लोड एक हजार बोरी दाल में से करीब 500 बोरी दाल लूट लिये जाने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वैन पहुंची और आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया, ताकि लूटे हुए दाल की बरामदगी हो सके. कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर वैन को भेजा गया और क्रेन मंगवा कर सड़क पर पलटे ट्रकों को हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >