राजगढ़िया रोड से बाइक चोरी

जिले में वाहन चोर गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

झुमरीतिलैया. जिले में वाहन चोर गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासकर दोपहिया वाहनों की चोरी बढ़ती जा रही है. मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे तिलैया थाना क्षेत्र के राजगढ़िया रोड स्थित एक जांच घर के पास खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गयी. बाइक मलेरिया विभाग के टेक्नीशियन सुपरवाइजर सुनील कुमार पंडित की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि चोरों ने पहले रेकी की और फिर बाइक लेकर फरार हो गये. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है.

10 माह से कोडरमा प्रीमियर लीग का मैच अधूरा, शिकायत

कोडरमा. दस माह से कोडरमा प्रीमियर लीग का मैच अधूरा है. इस आयोजन को केडीसीए के तत्वावधान में शुरू किया गया था, पर बीच में मैच अधूरे रह गये. ऐसे में टीम फ्रेंचाइजी व खिलाड़ियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पूरे मामले को लेकर डीसी ऋतुराज व एसपी अनुदीप सिंह से शिकायत की गयी है. टीम के फ्रेंचाइजियों ने आवेदन में कहा है कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 जून 2025 को शुरू हुए कोडरमा प्रीमियर लीग के मैचेज आज तक पूरे नहीं किये गये हैं. इस टूर्नामेंट में सभी टीम फ्रेंचाइजी से 25 हजार रुपये जमा राशि ली गयी थी, पर आयोजन को पूरा नहीं किया जा रहा है. बता दें कि इन दिनों लगातार केडीसीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >