डालमिया सीमेंट का डीलर मीट संपन्न

झुमरीतिलैया : स्थानीय शिव वाटिका में डालमिया सीमेंट ने डीलर मीट का आयोजन किया. इसमें कोडरमा, हजारीबाग व चतरा के 80 डीलर शामिल थे. डालमिया सीमेंट की ओर से जोनल हेड गिरीश बोहिदार ने बताया कि बीते मार्च के महीने में कंपनी ने एक लाख, 51 हजार टन सीमेंट की बिक्री कर झारखंड में नंबर […]

झुमरीतिलैया : स्थानीय शिव वाटिका में डालमिया सीमेंट ने डीलर मीट का आयोजन किया. इसमें कोडरमा, हजारीबाग व चतरा के 80 डीलर शामिल थे. डालमिया सीमेंट की ओर से जोनल हेड गिरीश बोहिदार ने बताया कि बीते मार्च के महीने में कंपनी ने एक लाख, 51 हजार टन सीमेंट की बिक्री कर झारखंड में नंबर वन सीमेंट बन गया. इसमें झारखंड के डीलर व ग्राहक बधाई के पात्र हैं. मौके पर डीलरों को सम्मानित किया गया. मौके पर एरिया हेड श्रीकांत वर्मा, टेक्निकल हेड अंजन विश्वास, लोजिस्टिक हेड अनूप गुरु, सेल्स अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार, आनंद कुमार, तिलैया के गणपति ट्रेडर्स समेत कई डीलर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >