सड़क पर गड्ढे, गड्ढे में पानी से बढ़ी परेशानी

कोडरमा : जिले में बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को भी भी बारिश जारी रही. दिनभर बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जरूरी काम से भी लोग कम ही निकले. बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव से भी लोगों को परेशानी […]

कोडरमा : जिले में बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को भी भी बारिश जारी रही. दिनभर बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जरूरी काम से भी लोग कम ही निकले. बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव से भी लोगों को परेशानी हो रही है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर बन आये गढ्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. कई सड़कों पर पैदल राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है.
जबकि कई सड़कों पर वाहनों का आना-जाना भी प्रभावित हुआ. बारिश ने सड़कों के विकास के दावा की पोल खोल दी है. अगर बारिश लगातार जारी रही, तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जायेगा. हालांकि, इस बारिश से धान की फसल को लाभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >