बच्चों के बीच बैग व शिक्षक सामग्री का वितरण

कंपनी के रीजनल मैनेजर अमरेंद्र कुमार ने अनुशासन की महता की जानकारी दी.

कोडरमा. डोमचाच प्रखंड के जमुनियाटांड़ (पसिया) गांव के उत्क्रमित मवि में रैलिज इंडिया लिमिटेड टाटा ग्रुप ( धान्या सीड्स) की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बच्चों के बीच बैग व शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान कंपनी के रीजनल मैनेजर अमरेंद्र कुमार ने अनुशासन की महता की जानकारी दी. धान्या सीड्स के मार्केट डेवलपमेंट मैनेजर कुशल कुमार ने राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका को लेकर चर्चा की. प्राचार्य विपिन कुमार ने रैलिज इंडिया लिमिटेड का आभार जताया. मौके पर सेल्स एग्जीक्यूटिव राहुल कुमार, सौरभ सिंह, समर्पण के मंगदेव रजक, बिमला देवी व अन्य मौजूद थे.

ठाकुरबाड़ी में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया रामोत्सव

झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई द्वारा भालोटिया रोड श्याम बाबा पथ स्थित श्री सीताराम जी की ठाकुरबाड़ी में रामोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद एकघरा ने की. संचालन नगर सह मंत्री पंकज कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी और प्रांत टोली सदस्य गौ रक्षा विभाग के अजय कुमार वर्मा, विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री प्रदीप सिंह और जिला उपाध्यक्ष पंकज दुबे उपस्थित थे. पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारत वर्ष में रामोत्सव मनाया जा रहा है. चार अप्रैल को झुमरीतिलैया में अड्डी बंगला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ राम गोपाल दारुका जी की फैक्ट्री में धूमधाम से रामोत्सव मनाया जायेगा. मौके पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा, जिला सेवा प्रमुख पप्पू वर्णवाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख संजय तरवे, नगर मातृशक्ति प्रमुख प्रभा देवी, नगर संपर्क प्रमुख मनोज राणा, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद राणा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >