जयनगर. प्रखंड के आल्हो में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. लोगों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की. मुख्य पुजारी उमेश यादव व रामवती देवी ने नवरात्र की शुरुआत से दशमी व एकादशी तक पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की. उल्लेखनीय है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा वर्ष 1999 से स्थापित कर बसंती दुर्गा पूजा की शुरुआत की गयी. खागो महतो (अब स्वर्गीय) के परिवार ने यहां पूजा की शुरुआत की थी. पूजा की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में परिवार के सदस्य उमेश यादव, देवनारायण यादव, दुर्गानंद यादव, अनिल यादव, इंद्रदेव यादव, तुलसी यादव, आदित्य यादव, दीपक यादव सहित अन्य परिजन लगे हैंं.
सुख-समृद्धि की कामना के साथ आल्हो में दुर्गा मां की प्रतिमा का विर्सजन
प्रखंड के आल्हो में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया.

सुख-समृद्धि की कामना के साथ आल्हो में दुर्गा मां की प्रतिमा का विर्सजन