मेला घूमने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जयनगर-झुमरी तिलैया मुख्य मार्ग के चिगलाबर के समीप सड़क हादसा

दुखद. जयनगर-झुमरी तिलैया मुख्य मार्ग के चिगलाबर के समीप सड़क हादसा जयनगर. पावर हाउस डंडाडीह निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान पावर हाउस डंडाडीह निवासी 22 वर्षीय राजन कुमार (पिता सुरेंद्र राम) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, राजन शनिवार की देर रात अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से जयनगर के हीरोडीह में दुर्गा पूजा को लेकर लगे मेला घूमने जा रहा था. इसी दौरान जयनगर-झुमरी तिलैया मुख्य मार्ग के चिगलाबर के समीप किसी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये. उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर इन तीनों पर पड़ी. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान राजन की मौत हो गयी. जबकि 18 वर्षीय आकाश कुमार ठाकुर की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य मित्र को हल्की चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही राजन कुमार रवानी के परिजन सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे, जहां राजन की मौत की खबर सुनते ही वह रोने बिलखने लगे. रविवार की सुबह राजन का पोस्टमार्टम करने के पश्चात उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >