कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 : प्रिंस व हिमांशी बने सबसे महंगे खिलाड़़ी

यामाहा एआर इंटरप्राइजेज प्रेजेंट्स कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई़

कोडरमा. यामाहा एआर इंटरप्राइजेज प्रेजेंट्स कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई़ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित इस मेगा नीलामी में झारखंड के नामी कबड्डी खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली. नीलामी में कुल 380 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से प्रत्येक टीम को कप्तान सहित कुल 12 खिलाड़ियों का चयन करना था. बालक वर्ग में पाकुड़ के स्टार ऑलराउंडर प्रिंस कुमार रॉय सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें रूपम टैलेंट्स ने 990 अंकों की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. प्रिंस युवा सीरीज और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं बालिका वर्ग में धनबाद की हिमांशी कुमारी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. हिमांशी को सैक्रेड टाइटंस ने 810 अंकों में खरीदा़ वे भी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ा चुकी हैं. जानकारी के अनुसार सीजन-2 में कुल 11 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. इसमें सात टीमें बालक वर्ग व चार बालिका वर्ग की होंगी. ऑक्शन का सफल संचालन कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 के वाइस चेयरमैन आदित्य राज और उनके सहयोगी रितेश लोहनी द्वारा किया गया.मौके पर कोडरमा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक प्रमोद कुमार, सुनील जैन, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन विशाल सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, सह सचिव संदीप जैन, विजय साहू, जय गोपाल शर्मा, यामाहा ए आर इंटरप्राइजेज के मालिक सह संघ सदस्य अभिषेक पांडेय समेत मुख्य तकनीकी पदाधिकारी कुंदन कुमार राणा, आयोजन समिति के सदस्य आशिफ अंसारी, अमृत वर्मा, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >