रामनवमी व चैत नवरात्र पर दुगोला कार्यक्रम

आल्हो में चैता महामुकाबला का आयोजन

आल्हो में चैता महामुकाबला का आयोजन जयनगर. बेको पंचायत के आल्हो गांव में रामनवमी सह चैत नवरात्र के मौके पर चैता महामुकाबला सह दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन से हमारी परंपरा व लोक कला को जीवित रखा गया है. यह आयोजन समाज में भाईचारा व एकता को बढ़ावा देगा. कार्यक्रम के दौरान व्यास शिवशंकर यादव धनबाद और सृजा मंद पांडेय औरंगाबाद के बीच पूरी रात संगीत का मुकाबला हुआ. हजारों लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया. संचालन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने किया. मौके पर सुभाष प्रसाद यादव, रामधन यादव, सत्यनारायण यादव, बलदेव यादव, अजय यादव, केदारनाथ यादव, देवन सिंह, किशोर साव, गणपत यादव, रामेश्वर यादव, अशोक यादव, पवन सिंह, इस्लाम अंसारी, रामदेव प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, सकलदेव राम, रवींद्र कुमार रवि, राम यादव, जागेश्वर यादव, सुरेश राणा,अर्जुन चंद्र यादव, वीरेंद्र साव, मनोज यादव, सुभाष यादव, गंगाधर यादव, रामदेव यादव, साधु यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >