आईपीएल के इस सीजन में अनन्या बिड़ला होंगी नेशनल क्रश, कोहली के साथ फोटो वायरल

Ananya Birla :  अनन्या बिड़ला, अगर आप इस नाम से परिचित नहीं हैं, तो हो जाइए, क्योंकि पूरे आईपीएल के दौरान इस नेशनल क्रश पर सबकी नजर रहने वाली है. अनन्या बिड़ला, कुमार मंगलम की बेटी हैं और आरसीबी के जर्सी लाॅन्च में वो नजर भी आई थीं. आरसीबी परिवार का हिस्सा बनते ही इंस्टाग्राम पर उनके फाॅलोवर्स हजार से मिलियन में पहुंच गए हैं.

Ananya Birla : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों पर क्रिकेट का बुखार चढ़ गया है. साथ ही नये नेशनल क्रश की चर्चा भी शुरू हो गई है. इंटरनेट पर इस नयी नेशनल क्रश की खूब चर्चा हो रही है, नाम है अनन्या बिड़ला. अनन्या बिड़ला भारत के प्रमुख बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी है. 2026 में जिस बिजनेस कंसोर्टियम(बिजनेस कंपनियों का समूह) ने आरसीबी में निवेश किया है, उसमें बिड़ला ग्रुप भी शामिल हैं. इसी वजह से अनन्या बिड़ला आरसीबी के परिवार में शामिल हो गई हैं और पूरे देश की नजर उनपर टिकी है. इतना ही नहीं बिड़ला ग्रुप गुजरात टाइटंस स्पांसर भी है. आइए जानते हैं क्या है अनन्या बिड़ला का प्रोफाइल.

बिजनेस और संगीत के क्षेत्र में अनन्या ने बनाई है अपनी पहचान

अनन्या बिड़ला ने कम उम्र में ही स्टार्टअप की शुरुआत कर दी थी. वो एक सिंगर और गीतकार भी हैं. एक बड़े बिजनेस परिवार से होने के बावजूद अनन्या ने अपनी अलग पहचान बनाई.अनन्या का पूरा नाम अनन्याश्री बिड़ला है. उनका जन्म 17 जुलाई 1994 को मुंबई में हुआ है. उम्र 30 वर्ष है. अनन्या ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनाॅमिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. 2016 में अनन्या का पहला गाना   ‘Livin’ the Life’शुरू हुआ. उनका गाना Meant To Be काफी चर्चित हुआ और इसे मिलियन व्यू मिला. उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम बनाया.

फोर्ब्स की लिस्ट में हुईं शामिल

अनन्या बिड़ला ने बिजनेस और म्यूजिक दोनों ही क्षेत्र में अपनी अलग जगह बना ली, जिसकी वजह से फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें Forbes Asia’s Women to Watch में शामिल किया. यह एशियाई महिलाओं की ऐसी सूची है, जिसमें उभरती प्रतिभाओं को शामिल किया जाता है. इन महिलाओं में काफी क्षमता होती है और उम्मीद की जाती है कि वे भविष्य में बड़ा नाम बनाएंगी. अनन्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काफी काम किया है. ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनन्या ने स्वतंत्र माइक्रोफिन(Svatantra Microfin) नाम की कंपनी खोली, जो महिलाओं को छोटा लोन उपलब्ध कराती हैं, ताकि वे अपना जीवन आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें.

ये भी पढ़ें : नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ, पहले चरण में 10 हजार करोड़ का खर्च, कुल लागत 30 हजार करोड़

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर कैसे एक दुष्कर्मी तांत्रिक अशोक खरात के संपर्क में आईं?

मिनाब स्कूल पर हमला मिसकैलकुलेशन नहीं वार क्राइम, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ऐसा क्यों कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >