पूर्व डीडीसी पर लगे आरोपों की जांच शुरू

कोडरमा : कोडरमा के पूर्व डीडीसी केके ठाकुर पर तत्कालीन जिप अध्यक्ष महेश राय द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में पंचायती राज विभाग के सचिव ने डीसी से उक्त आरोपों के संबंध में बिंदुवार जानकारी मांगी हैं. डीडीसी सूर्य प्रकाश ने बताया कि पूर्व डीडीसी पर तत्कालीन जिप […]

कोडरमा : कोडरमा के पूर्व डीडीसी केके ठाकुर पर तत्कालीन जिप अध्यक्ष महेश राय द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में पंचायती राज विभाग के सचिव ने डीसी से उक्त आरोपों के संबंध में बिंदुवार जानकारी मांगी हैं. डीडीसी सूर्य प्रकाश ने बताया कि पूर्व डीडीसी पर तत्कालीन जिप अध्यक्ष द्वारा जिला बोर्ड की योजनाओं की राशि भुगतान में कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया था. इससे संबंधित एक ज्ञापन तत्कालीन डीसी छवि रंजन को सौंपा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >