सर्पदंश से बिरहोर की मौत

डोमचांच : प्रखंड के ढोढ़ाकोला पंचायत स्थित जमुनियार बिरहोर टोला में सांप के काटने से बिरहोर की मौत हो गयी. वहीं ढोढ़ाकोला निवासी महेश सिंह को भी सांप ने डंस लिया. उनकी स्थिति गंभीर है. उन्हें रांची रेफर किया गया है. दोनों घटना मंगलवार की रात की है. मृतक अर्जुन बिरहोर (35 वर्षीय) के परिजनों […]

डोमचांच : प्रखंड के ढोढ़ाकोला पंचायत स्थित जमुनियार बिरहोर टोला में सांप के काटने से बिरहोर की मौत हो गयी. वहीं ढोढ़ाकोला निवासी महेश सिंह को भी सांप ने डंस लिया. उनकी स्थिति गंभीर है.

उन्हें रांची रेफर किया गया है. दोनों घटना मंगलवार की रात की है. मृतक अर्जुन बिरहोर (35 वर्षीय) के परिजनों को बीडीओ ने अनाज मुहैया कराया. साथ ही अन्य सरकारी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया. घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को बीडीओ नारायण राम, उपमुखिया जुम्मन अंसारी समेत अन्य लोग बिरहोर टोला पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >