बच्चों को नहीं मिल रहे हैं फल व अंडे

जयनगर : प्रखंड की जयनगर पश्चिमी पंचायत के मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक ने गुरुवार को पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 33 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संचालन अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला. वहीं, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, इरगोबाद के निरीक्षण में उन्हें जानकारी मिली कि बच्चों को फल व अंडा नहीं दिया जाता […]

जयनगर : प्रखंड की जयनगर पश्चिमी पंचायत के मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक ने गुरुवार को पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 33 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संचालन अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला. वहीं, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, इरगोबाद के निरीक्षण में उन्हें जानकारी मिली कि बच्चों को फल व अंडा नहीं दिया जाता है.
मध्याह्न भोजन में भी गड़बड़ी है. साफ -सफाई का भी अभाव देखा गया. मुखिया श्री रजक ने दूरभाष पर इसकी सूचना कोडरमा डीएसइ को दी. उन्होंने कहा है कि वे अपने स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे. मुखिया श्री रजक ने बताया कि पंचायत में शिक्षा के स्तर में सुधार व सरकार से मिलनेवाली सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराने के लिए ही निरीक्षण किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >