कोडरमा : झाविमो के केंद्रीय खालीद खलील ने विज्ञप्ति जारी कर रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ व गैरमजरूआ जमीन की जमाबंदी रद्द करने की निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोडरमा आगमन के दौरान पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राजद व अन्य विपक्षी पार्टियों पर अभद्र टिप्पणी की है, जो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों की जमीन छीनने की योजना बनायी जा रही है. ऐसे स्थिति में झाविमो विपक्षी दलों के साथ मिल कर इस लड़ाई को आंदोलन का रूप देगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा जिला प्रशासन के निष्पक्ष कार्य को बाधित किया
जा रहा है.
