बागीटांड़ स्टेडियम में होगा समारोह

परेड का पूर्वाभ्यास 10 से 12 अगस्त से बागीटांड़ स्टेडियम में होगा दोपहर तीन बजे से जेजे कॉलेज में डीसी इलेवन व पत्रकार इलेवन के बीच होगा फैंसी फुटबॉल मैच अपनी जिम्मेवारी का सही ढंग से निर्वहन करें पदाधिकारी : डीसी कोडरमा बाजार : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिलास्तरीय […]

परेड का पूर्वाभ्यास 10 से 12 अगस्त से बागीटांड़ स्टेडियम में होगा
दोपहर तीन बजे से जेजे कॉलेज में डीसी इलेवन व पत्रकार इलेवन के बीच होगा फैंसी फुटबॉल मैच
अपनी जिम्मेवारी का सही ढंग से निर्वहन करें पदाधिकारी : डीसी
कोडरमा बाजार : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिलास्तरीय बैठक उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य समारोह बागीटांड़ स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया गया. यहां पर झंडोत्तोलन सुबह नौ बजे किया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होनेवाले अन्य कार्यक्रमों व साफ-सफाई के लिए कई दिशा निर्देश जारी किये गये. मुख्य समारोह स्थल व शहर की साफ-सफाई की जिम्मेवारी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी और नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी को दी गयी.
इस दिन प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे. कोडरमा प्रक्षेत्र की प्रभातफेरी के लिए डीएसइ व झुमरीतिलैया में आयोजित होनेवाले प्रभातफेरी की जिम्मेवारी डीइओ को दी गयी. प्रभातफेरी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी एसडीओ व एसडीपीओ को दी गयी. परेड का पूर्वाभ्यास 10 से 12 अगस्त से स्थानीय बागीटांड़ स्टेडियम में होगा. जबकि फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगा.
मुख्य समारोह के बाद दोपहर तीन बजे से स्थानीय जेजे कॉलेज में डीसी इलेवन बनाम पत्रकार इलेवन के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा. सांस्क‍ृतिक कार्यक्रम स्थानीय पूर्णिमा टॉकिज में आयोजित की जायेगी. मौके पर डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल संचालन के लिए जिनको जो जिम्मेवारी दी गयी है, उसे सही ढंग से निर्वाह्न करें.
किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. मुख्य समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमो में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये. मौके पर डीडीसी सूर्य प्रकाश, एएसपी मणीलाल मंडल, एसी प्रवीण कुमार गागाराई, एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, नपं अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा, डीएसइ परवला खेस, डीइओ पीपी झा, लाल बहादुर सिंह, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, एलडीएम सुधीर शर्मा, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम, नप कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >